फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मांस की बिक्री रोकने पहुंचे गोरक्षक को पीटा

धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 29 Nov 2025 03:24 PM IST

राधाकुंड। कस्बे की वाल्मीकि बस्ती के पास मांस की बिक्री की सूचना पर पहुंचे गोरक्षक दल के सदस्य को लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है। किसी ने तहरीर नहीं दी है। मांस बिकने की सूचना पर राधाकुंड निवासी धीरज कौशिक वाल्मीकि बस्ती में पहुंचे थे। पीड़ित ने बताया कि जहां कुछ लोगों से उनकी कहासुनी हो गई थी। मामला शांत होने पर धीरज अपने प्लॉट पर लौट आए। आरोप है। कि थोड़ी देर बाद वाल्मीकि बस्ती के कुछ युवकों ने प्लॉट पर पहुंचकर गाली-गलौज की। इसके बाद लाठी–डंडों से धीरज को पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को गोवर्धन सीएचसी भेजा, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अभी तक इस प्रकरण में कोई प्रार्थना पत्र प्राप्त नहीं हुआ है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें