मथुरा के छाता कोतवाली क्षेत्र के गांव खायरा में मंगलवार को एक युवक का शब जामुन के पेड़ पर लटका मिला। इसकी जानकारी लोगों को जंगल में पहुंचने पर हुई। ग्रामीणों के अनुसार गांव खायरा निवासी ईश्वर दयाल (26) पुत्र शिब्बों का शब मंगलवार को गांव के समीप खेतों में पेड़ लटका मिला। घटना की सूचना पर गांव में कोहराम मच गया। घटना की सूचना ग्रामीणों ने कोतवाली छाता पुलिस को दी। पुलिस घटना की जानकारी जुटाने में लगी है।