मथुरा के गोवर्धन थाना क्षेत्र स्थित राधाकुंड की राधानगर कालोनी में रहने वाले एक व्यक्ति ने बीती रात फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस के अनुसार घटना का कारण गृह कलह बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार राधा नगर कालोनी में रहने वाले पंकज दास (38) बीती रात अपने घर के कमरे में फंदे पर झूल गया। दूसरे कमरे में उनकी पत्नी सोई हुई थी जब काफी देर तक पंकज दास कमरे के बाहर नहीं निकला तो पत्नी कमरे में पहुंची जहां वह फंदे पर लटका हुआ था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।