मथुरा के बलदेव में होली पर्व पर प्रसिद्ध श्री दाऊजी महाराज मंदिर आकर्षक एवं रंग-बिरंगी प्रकाश व्यवस्था से जगमगा उठा। विश्व प्रसिद्ध हुरंगा से पूर्व मंदिर परिसर को विशेष रूप से सजाया गया है। भव्य रोशनी और रंगीन लाइटों से सुसज्जित मंदिर की छटा देखते ही बन रही थी। दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालु इस अलौकिक दृश्य को निहारते नजर आए। दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर प्रबंधक केपी सिंह तोमर ने बताया कि पांच मार्च को विश्व प्रसिद्ध हुरंगा के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। प्रत्येक व्यवस्था को अंतिम रूप दे दिया गया है, हुरंगा दिव्य एवं भव्य रूप में आयोजित किया जाएगा।