जमुनापार थाना क्षेत्र में 20 दिन पूर्व घर से किशोरी गायब हो गई। परिजन ने नामजद मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने शनिवार की देर रात पुलिस ने किशोरी को बुलंदशहर से बरामद कर लिया। मंगलवार को उसके कोर्ट में बयान होने थे। बयान देने के बाद जब पुलिस किशोरी को नारी निकेतन ले जा रही थी।तो परिजन और कुछ यूट्यूबर्स ने हंगामा कर दिया। हंगामा करने वाले एक महिला समेत 3 नामजद तथा तीन अज्ञातों के खिलाफ सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई है।