फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सरस्वती शिशु मंदिर में तीन दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ, सांसद हेमा मालिनी ने दिया तकनीक और संस्कृति अपनाने का संदेश

आज का युग सूचना एवं प्रौद्योगिकी, कंप्यूटर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का है। बच्चों को किताबी पढ़ाई के साथ-साथ नई तकनीक भी सीखनी चाहिए। बच्चों को संबोधित करते हुए सांसद हेमा मालिनी ने सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों से कहीं। डैंपियर नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में 27 से 29 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय प्रांतीय संस्कृति महोत्सव और नवनिर्मित सौर ऊर्जा संयंत्र व इलेक्ट्रिक जनरेटर के लोकार्पण समारोह का शुभारंभ मथुरा की सांसद हेमा मालिनी ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर और पट्टिका का अनावरण करके किया, जहां प्रधानाचार्य दिनेश सिकरवार द्वारा अतिथि परिचय कराए जाने के बाद व्यवस्थापक सुनील अग्रवाल व अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद खंडेलवाल ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट किया तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता बलदेव प्रसाद अग्रवाल ने की, जबकि संयुक्त संचालन प्रधानाचार्य दिनेश सिकरवार व आचार्य मीनाक्षी नागर ने किया। इस दौरान बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच सांसद ने भगवान श्रीकृष्ण के कर्म, संगीत प्रेम व भक्ति को जीवन में उतारने की प्रेरणा दी और विद्या भारती विद्यालयों की संस्कृति व संस्कारों को आगे बढ़ाने की सराहना करते हुए बच्चों से संवाद कर सेल्फी भी ली, जिसके अंत में अध्यक्ष महोदय के धन्यवाद ज्ञापन के साथ यह भव्य आयोजन संपन्न हुआ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें