special offering procession has been sent from Shri Krishna Janmabhoomi to Kashi Vishwanath श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा से महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर काशी विश्वनाथ धाम के लिए विशेष प्रसाद यात्रा रविवार को विधिवत रूप से प्रेषित की गई। लाखों ब्रजवासियों ने कृष्ण भक्ति के भाव को हृदय में संजोए हुए इस ऐतिहासिक यात्रा में सहभागिता की। श्रीकृष्ण जन्मभूमि से भेजा गया यह प्रसाद महाशिवरात्रि के दिन काशी में भगवान शिव को अर्पित किया जाएगा। इस प्रसाद यात्रा के दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालु मार्ग में उमड़े। श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया और स्वयं को इस पुण्य अवसर का साक्षी बनाया। चारों ओर 'हर-हर महादेव' और 'जय श्रीकृष्ण' के उद्घोष गूंजते रहे। इस यात्रा के साथ फलाहारी लड्डू, मेवा, फल, माता गौरी के श्रृंगार और भगवती के आभूषणों सहित विशेष सामग्री काशी के लिए भेजी गई है।