वृंदावन में दिवाली जैसी भव्यता देखने को मिली, जब श्री रंगनाथ मंदिर में 10 दिवसीय ब्रह्मोत्सव के तहत पारंपरिक छोटी आतिशबाजी की गई। यह विशेष आयोजन हर वर्ष की तरह इस बार भी श्रद्धालुओं के लिए आस्था और उल्लास से भरा रहा। शाम होते ही भगवान श्री रंगनाथ जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें वे हनुमान जी पर विराजमान होकर नगर भ्रमण के लिए निकले। भक्तों ने दर्शन करके स्वयं को धन्य किया और जयकारों से पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। रंगजी के बगीचे के बाहर प्रांगण में हुई छोटी आतिशबाजी ने दीपावली जैसी छटा बिखेर दी। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन किए और भक्ति भाव से कार्यक्रम में शामिल हुए।