श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद को लेकर एक संत ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपने रक्त से पत्र लिखकर विवादित स्थल को मुक्त कराने की मांग की है। उन्होंने पत्र में मुस्लिम पक्ष द्वारा जानबूझकर की जा रही कानूनी अड़चनों और न्याय प्रक्रिया में हो रही देरी पर नाराजगी जताई।