मथुरा के बरसाना में राधा रानी के दर्शन करने आए मुंबई के श्रद्धालुओं के साथ रोप-वे की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा गार्डों ने मारपीट कर दी। जिससे श्रद्धालु घायल हो गया। पीड़ित श्रद्धालु की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो गार्डों को हिरासत में लिया। शनिवार को मुंबई 401 सारा होरायजान एल जे रोड माहिम निवासी विशाल खोसला पुत्र राजकुमार बरसाना में राधा रानी के दर्शन करने अपने परिजनों के संग पहुंचे। दोपहर में काउंटर से टिकट लेकर लाइन में खड़े थे। तभी रोपवे की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा गार्डों ने निकास गेट से कुछ लोगों को अंदर प्रवेश करा दिया। विरोध किया तो सुरक्षा गार्डों ने परिजनों सहित मारपीट कर दी। मारपीट में विशाल के कान में चोट आई। पीड़ित श्रद्धालु ने थाने में जाकर अज्ञात सुरक्षा गार्डों के खिलाफ तहरीर दी। थाना प्रभारी अरविंद निर्वाल ने बताया पीड़ित श्रद्धालु की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर दो सुरक्षा गार्डों को हिरासत में ले लिया गया।