फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मुड़िया पूर्णिमा मेला से भरा रोडवेज का खजाना, चार करोड़ से अधिक की हुई आय

मुड़िया पूर्णिमा गोवर्धन मेले के लिए भेजी गईं आगरा की करीब 250 बसें वापस लौट आई हैं। इससे आगरा के ईदगाह, आईएसबीटी, सैटेलाइट और फाउंड्री नगर बस अड्डों से संचालित होने वाले रूटों पर बसों की उपलब्धता बढ़ेगी। मेले के दौरान बसों की संख्या कम होने से यात्रियों को सीट के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही थी। अब बसों की संख्या बढ़ने से लखनऊ, कानपुर, दिल्ली, नोएडा, बरेली, कासगंज, मैनपुरी, एटा और इटावा समेत प्रमुख रूटों पर यात्रियों को राहत मिल सकेगी। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने बताया कि 24 से 30 जुलाई तक गोवर्धन मेले में आगरा से करीब 250 बसें भेजी गई थीं। इनमें से अब बसों की वापसी हो गई है। आगरा मंडल में करीब 800 बसें हैं। इनमें लगभग 250 बसें मेले में लगाए जाने से स्थानीय रूट प्रभावित हुए थे। उन्होंने बताया कि आईएसबीटी से लखनऊ, कानपुर, दिल्ली, नोएडा, बरेली, कासगंज, मैनपुरी, एटा और इटावा के लिए बसें संचालित की जा रही हैं। कुछ रूटों पर बसों की संख्या कम होने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने बताया कि जिन रूटों पर बसों की कमी है। उन रूटों पर बसों का लगाया जाएगा। फाउंड्री नगर सैटेलाइट बस अड्डे से हाथरस और अलीगढ़ रूट की बसों का संचालन किया जा रहा है। आरएम ने बताया कि गोवर्धन मेले के दौरान 1060 बसों का संचालन हुआ। इन बसों ने 14,342 फेरे लगाकर 11,24,919 किलोमीटर की दूरी तय की। इससे कुल 4,10,59,146 रुपये की आय हुई। पिछले वर्ष 1058 बसों ने 14,613 फेरे लगाए थे और 12,17,325 किलोमीटर दूरी तय कर 4,77,55,113 रुपये की आय प्राप्त की थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें