फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मथुरा में बारिश ने बदला मौसम का मिजाज, बढ़ी ठंड

मथुरा जनपद में शुक्रवार सुबह शुरू हुई रिमझिम बारिश ने मौसम का मिजाज ऐसा बदला कि लोग ठंड से सिकुड़ते नजर आए। इससे न सिर्फ तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज हुई है, बल्कि दैनिक कामकाजी लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हो गई है। जनपद में बृहस्पतिवार को सुबह से ही घने बादल छाए रहे। दोपहर में कहीं-कहीं फुहारें भी बरस पड़ी। शाम को तेज और ठंडी हवाएं भी चलने लगी। वहीं शुक्रवार सुबह जनपद में रिमझिम बारिश भी शुरू हो गई। इससे मौसम का तापमान बेहद नीचे आ गया है। बीती रात को करवा चौथ की चांदनी में तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। वही सुबह बारिश के दौरान तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया। इसी के साथ मौसम में ठंडक बढ़ गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें