फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बांकेबिहारी काॅरिडोर के खिलाफ प्रदर्शन, महिलाओं ने की गिरिराज महाराज से रक्षा करने की प्रार्थना

बांके बिहारी मंदिर के प्रस्तावित कॉरिडोर निर्माण के विरोध में गोस्वामी समाज का विरोध तेज होता जा रहा है। मंगलवार को गोस्वामी समाज की महिलाएं वृंदावन से पैदल यात्रा कर गोवर्धन पहुंचीं और गिरिराज महाराज की शरण में जाकर पूजा-अर्चना की। गोवर्धन के मुकुट मुखारविंद मंदिर में महिलाओं ने गिरिराजजी से भावुक होकर प्रार्थना की कि वे बांके बिहारी मंदिर की रक्षा करें। इस अवसर पर कई महिलाएं आंसू बहाती नजर आईं। महिलाओं ने गिरिराज महाराज हमारी रक्षा करो के नारे लगाए। गोस्वामी समाज का कहना है कि बांके बिहारी मंदिर धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। यहां की परंपराएं, नियम और सेवा-पद्धति सदियों से चली आ रही हैं, जिन्हें किसी भी विकास परियोजना की आड़ में बदला नहीं जा सकता। इस मौके पर निशा शर्मा, नीलम गोस्वामी, श्रृद्धा खंडेलवाल, मीरा गोस्वामी, अनुराधा गोस्वामी, अदिति गोस्वामी आदि महिलाएं मौजूद रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें