फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: 'संकट में है किसान', प्रियंका चतुर्वेदी ने केंद्र की नीतियों पर बोला तीखा हमला

अरुन पाराशर Updated Sat, 07 Feb 2026 10:53 PM IST

शिवसेना यूबीटी से सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने केंद्र सरकार की नीतियों एवं राजनीतिक ध्रुवीकरण पर तीखा हमला बोला। उन्होंने अमेरिका से प्रस्तावित समझौते पर पारदर्शिता की मांग करते हुए कहा कि सरकार मेक इन इंडिया और किसानों के नाम पर बड़े दावे कर रही है, जबकि हकीकत में किसान संकट में हैं। यह बात राज्यसभा सांसद ने शनिवार को श्रीबांकेबिहारी मंदिर में आराध्य के दर्शन करने के बाद पत्रकारों से कही। यहां उन्होंने ठाकुरजी के दर्शन कर पूजा अर्चना की। मंदिर के सेवायत गोस्वामियों ने ठाकुरजी का प्रसादी पटुका, माला और प्रसाद प्रदान किया। उन्होंने कहा कि क्या यह समझौता केवल कॉर्पोरेट लाभ के लिए है या इससे ग्रामीण भारत और युवा सशक्त होंगे। कृष्ण जन्मभूमि विवाद के विषय में भाजपा पर धर्म के नाम पर देश को बांटने का आरोप लगाया। ओवैसी और अरशद मदनी के बयानों पर पलटवार करते हुए उन्हें भाजपा का समर्थक करार दिया। प्रियंका चतुर्वेदी ने श्रीबांकेबिहारी कॉरिडोर निर्माण का समर्थन किया, लेकिन यूजीसी से जुड़े हालिया घटनाक्रमों का कड़ा विरोध दर्ज कराया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें