मथुरा की रिफाइनरी पुलिस ने अंतर्जनपदीय शातिर चोर को गिरफ्तार किया। इसके कब्जे से छह चोरी की बाइक पुलिस ने बरामद की। थाना रिफाइनरी प्रभारी अजय वर्मा ने बताया कि एनएच19 पर रेलवे पुल बाद के पास से चेकिंग के दौरान सचिन पुत्र दशरथ निवासी साधन थाना अच्छनेरा जिला आगरा को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद उसके कब्जे से छह मोटरसाइकिल बरामद कीं।