तीर्थनगरी मथुरा के नंदगांव में भगवान श्री कृष्ण के जन्म पर बुधवार को नंदोत्सव की धूम रही। श्रद्धालुओं से लेकर सेवायतों तक ने खूब उपहार लूटे और लुटाए। बरसाना नंदगांव के गोपों द्वारा संयुक्त रूप से समाज गायन कर नंदबाबा और यशोदा मैया को कान्हा के जन्म की बधाई दी। इस दौरान दधी कांधौ, बांस बधाई, मल्ल युद्ध, शंकर लीला आदि परंपरागत आयोजन हुए।