एमटेक मैकेनिकल और एमबीए करने के बाद कोविड के दौरान नौकरी छूट गई तो युवक ने अपराध का रास्ता चुन लिया। ट्रेन में जनरल टिकट लेकर सफर करता। इस दाैरान पूरी ट्रेन की रेकी करता। अकेला सफर करने वाले यात्री को शिकार बनाता। जिस कोच में यात्री अकेला मिल जाता, उसी कोच में तैनात टीटीई को जुर्माना देकर सीट करा लेता। रात में सोते समय यात्री का सामान चोरी कर अगले स्टेशन पर उतर जाता था।