मथुरा रेलवे जंक्शन पर यात्रियों को ट्रेन के इंतजार के साथ-साथ बंदरों के उत्पात से परेशान होना पड़ा है। रविवार दोपहर जंक्शन पर आने वाली आधा दर्जन ट्रेन देरी से चल रहीं थीं, इसके साथ ही चार ट्रेनें निरस्त हो गई थीं। ऐसे में यात्रियों को ट्रेन के इंतजार के साथ बंदरों से परेशान होना पड़ा। यात्री रामकुमार ने बताया की प्लेटफाॅर्म पर यात्रियों का सामान बंदर लेकर भाग रहे थे। स्टेशन पर कई बार यात्रियों पर बंदर हमला भी कर चुके हैं।