मथुरा की सांसद हेमामालिनी शनिवार को छाता क्षेत्र स्थित संस्कृति यूनिवर्सिटी पहुंचीं। यहां आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होने के लिए वह विशेष रूप से इलेक्ट्रिक वाहन से सफर तय कर कार्यक्रम स्थल तक पहुंचीं। इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल बचाने की अपील से जोड़कर देखा जा रहा है।