मथुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को जिलेभर में देशभक्ति का उत्साह और उल्लास नजर आया। सुबह से ही घरों, स्कूल-कॉलेजों, सरकारी कार्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा शान से लहराता दिखाई दिया। जगह-जगह राष्ट्रगान, देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। लोगों ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।