मथुरा के बलदेव में देवशयनी एकादशी पर विश्व प्रसिद्ध श्री दाऊजी महाराज मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ब्रह्ममुहूर्त से मंदिर परिसर में दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने व्रत-उपवास रखकर विधि-विधान से भगवान श्री दाऊजी महाराज की पूजा-अर्चना की, परिवार की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य व मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना की। मंदिर में पूरे दिन भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए जय श्री दाऊजी महाराज और राधे-राधे के जयघोष लगाते नजर आए। श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर नृत्य करते हुए आस्था का भाव प्रकट कर रहे थे। मंदिर परिसर भक्तों की श्रद्धा और उत्साह से गूंज उठा। महिलाओं के समूह भजन संकीर्तन करते हुए नाचते गाते हुए नजर आए।