उत्तर प्रदेश में इमारतें गिरने का सिलसिला जारी है। पहले राजधानी लखनऊ और मेरठ, अब तीर्थनगरी मथुरा में दो मंजिला इमारत गिरने का मामला सामने आया है। मलबे में दबकर पांच लोग घायल बताए हो गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मलबे से लोगों बाहर निकालकर अस्तपाल में भर्ती कराया। रविवार को इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। घटना मगोर्रा थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव की है।