फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : 175 वर्ष पुराने चंदन से निर्मित 60 फीट ऊंचे रथ पर विराजमान होकर निकले भगवान रंगनाथ

उत्तर भारत में दक्षिणात्य शैली के सबसे विशाल श्री रंग मंदिर में चैत्र कृष्ण पक्ष नवमी को भव्य ब्रह्मोत्सव के अंतर्गत भगवान गोदा रंगमन्नार का रथयात्रा उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। ठाकुर जी के दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालु उमड़ पड़े और भक्तों में विशालकाय रथ खींचने की होड़ मच गई। लगभग 175 वर्ष पुराने चंदन से निर्मित 60 फीट ऊंचे रथ में विराजमान होकर भगवान रंगनाथ भक्तों को दर्शन देने निकले। प्रातः ब्रह्म मुहूर्त में वेद मंत्रों के उच्चारण के बीच ठाकुर रंगनाथ भगवान को श्री देवी और भूदेवी संग पालकी में विराजित कर ज्योतिष गणना अनुसार मेष लग्न में रथ यात्रा प्रारंभ की गई। जैसे ही सात कूपे का धमाका और काली के स्वर ने रथ खींचने का संकेत दिया, भक्तों का उत्साह चरम पर पहुंच गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें