उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक लेखपाल द्वारा आत्महत्या किए जाने के विरोध में तहसील मांट में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने तहसील मांट में सांकेतिक धरना दिया। लेखपाल संघ ने मृतक के परिजनों के लिए सरकारी नौकरी और 50 लाख रुपये मुआवजे की मांग की है और जिम्मेदार अधिकारियों के ख़िलाफ़ मुक़दमा दर्ज करने की मांग की। शुक्रवार को तहसील मांट में उतर प्रदेश लेखपाल संघ द्वारा तहसील मांट में फतेहपुर जिले में हुई थी, जहां एसआईआर (SIR) कार्य के दबाव के चलते लेखपाल सुधीर ने अपनी शादी से ठीक एक दिन पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।लेखपाल सुधीर की शादी 26 नवंबर को तय थी। तहसील प्रशासन द्वारा उन पर एसआईआर कार्य का अत्यधिक बोझ डालने और कथित तौर पर प्रताड़ित करने का आरोप है। 22 नवंबर को एसआईआर की बैठक में शामिल न होने पर उन्हें निलंबित कर दिया गया था, जिसके बाद उन्होंने यह कदम उठाया। लेखपाल सुधीर ने 2024 में नौकरी जॉइन की थी।तहसील मांट के लेखपाल संघ के अध्यक्ष चाँद सैयद ने कहा कि मृतक लेखपाल के परिवार को सरकारी नौकरी और 50 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए। साथ ही, इस प्रकरण से जुड़े प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए।इस मौके पर नितेश भारद्वाज,रामखिलाड़ी शर्मा,हरवीर सिंह,राकेश कुमार,शिवकुमार आदि मौजूद रहे।