फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अंतरराज्यीय कोसी आमंत्रण क्रिकेट टूर्नामेंट...गुरुग्राम को चार रन से हराकर पलवल बना विजेता

कोसीकलां में 39वें अंतरराज्यीय कोसी आमंत्रण क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच पलवल ने गुरुग्राम को 4 रन से हराकर जीत लिया। श्रीरतिराम सरपंच की स्मृति में आयोजित टूर्नामेंट में कैबिनेट मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी ने विजेता टीम को एक लाख 51 हजार तथा उप विजेता टीम को एक लाख रुपये तथा ट्राॅफी देकर सम्मानित किया। हिंदू इंटर कॉलेज के मैदान पर रविवार को आयोजित मैच का शुभारंभ अग्रवाल सभा के संयोजक देशबंधु अग्रवाल, अध्यक्ष संजीव जाबिया ने टॉस उछालकर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। पलवल की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।पलवल की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 120 रन बनाए। सुंदर ने 44, एलएस ने 17 और विवेक ने 15 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरुगाम की टीम को अंतिम ओवर में जीत के लिए 8 रन चाहिए थे, जबकि 2 विकेट शेष थे। पलवल की टीम ने मैच को 4 रन से जीत लिया। गोविंद राठौर ने 35, आशीष ने 24 और हरीश भड़ाना ने 14 रन बनाए। उदय कुंडू और सूरज कुंडू ने 3–3, एडी ने एक विकेट लिया। मैन ऑफ दी मैच सूरज कुंडू को दिया। मैन ऑफ दी सीरीज का पुरस्कार मनोज ढल ने आशीष को दिया। टूर्नामेंट का वेस्ट गेंदबाज सूरज कुंडू व वेस्ट बल्लेबाज पोये को चुना गया। अंपायरिंग जीतू पंडित और अनिल सागर ने, स्कोरिंग मयंक प्रताप और कमेंट्री देवकी नंदन पांडेय ने की। चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल, विवेक चौधरी, दिग्विजय सिंह, वीरेंद्र चौधरी, जिब्रान हुसैन आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें