मथुरा के वृंदावन में हरियाली तीज के दृष्टिगत जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने श्रीबांके बिहारी जी मंदिर तथा आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने श्रीबांकेबिहारी जी मंदिर में स्थापित सीसीटीवी कंट्रोल रूम के माध्यम से श्रद्धालुओं की संख्या का जायजा लिया। उन्होंने भीड़ प्रबंधन हेतु मंदिर परिसर में तैनात सभी ड्यूटी मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिए कि मंदिर में भीड़ को रुकने न दें। उन्होंने कहा कि मन्दिर तथा मंदिर के प्रवेश व निकास द्वारों पर भीड़ रुकनी नहीं चाहिए, निरंतर पीए सिस्टम से अनाउंसमेंट करते रहें। अधिकारियों ने श्रीबांकेबिहारी जी मंदिर को जोड़ने वाली विभिन्न मार्गों तथा गलियों का जायजा लिया।