फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मथुरा में जिला कारागार में बंदियों ने मनाई होली

अरुन पाराशर Updated Sun, 16 Mar 2025 12:29 PM IST

मथुरा के जिला कारागार में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। बंदियों को कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान का बधाई संदेश सुनाया गया। सुरक्षा की दृष्टि से चेकिंग अभियान भी चलाया गया। जेल अधीक्षक अशुंमन गर्ग ने बताया कि होली का बंदियों में खासा उत्साह था। शुक्रवार को सुबह होते ही सभी बंदी एक-दूसरे को बधाई देने लगे। इसके बाद सभी को एक स्थान पर एकत्रित कर उन्हें गुलाल दिया गया। गुलाल लगाकर उन्होंने एक-दूसरे को बधाई दी। उन्होंने बताया कि होली पर सुरक्षा की दृष्टि से बैरक की चेकिंग भी की गई। जेल अधिकारियों ने भी बंदियों को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। इस दौरान चिकित्साधिकारी डॉ. उपेंद्र पाल सिंह सोलंकी, जेलर सुशील कुमार वर्मा, डिप्टी जेलर रविन्द्र कुमार, दुर्गेश प्रताप, अनूप कुमार, करुणेश, सीएम तिवारी लेखाकार आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें