मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि व शाही ईदगाह मस्जिद प्रकरण में 12 दिसंबर को इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। इस दौरान आगरा की जामा मस्जिद के मामले में एएसआई अपना जवाब दाखिल करेगी और प्रतिनिधि वाद पर सुनवाई हो सकती है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्याय के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप ने बताया बीते दिनों हुई सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने एएसआई को अंतिम बार मौका देते हुए 12 दिसंबर को जवाब दाखिल करने के लिए कहा था। ऐसे में आगरा की जामा मस्जिद को लकर एएसआई अपना जवाब दाखिल कर सकती है। अन्य हिंदू पक्षकारों द्वारा प्रतिनिधि वाद के खिलाफ दाखिल प्रार्थना पत्र पर भी सुनवाई की संभावना है। उन्होंने कहा कि मामले में वाद बिंदु भी तय होंगे और आगे की प्रक्रिया को बढ़ाया जाएगा। यह सुनवाई शुक्रवार को दो बजे होगी।