उत्तर प्रदेश के मथुरा में बुधवार को सावन माह की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर हरियाली तीज का पर्व मनाया जा रहा है। चहुंओर हरियाली तीज की धूम है। इस अवसर पर महिलाओं ने व्रत रखा। विधि विधान से पूजा अर्चना की। साथ ही हरे परिधानों में 16 शृंगार करके भगवान शिव-पार्वती का पूजन किया। साथ ही शृंगार की वस्तुएं दान कीं। तीज की कथा कह कर पति की दीर्घायु की कामना की। सुबह से घने बादल और फुहारों ने हरियाली तीज को और आनंदमय बना दिया।