मथुरा के बलदेव में हर घर तिरंगा अभियान के तहत अकोस मंडल में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर निकली यात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष निरंजन सिंह धनगर, भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री चौधरी निहाल सिंह आर्य, जिला महामंत्री आकाश चौधरी ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए किया। पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय, वंदे मातरम, जय हिंद के नारे लगाए। यात्रा से पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल बना रहा। सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं गौरव को बनाए रखने का संकल्प लिया। इस दौरान पूर्व जिला उपाध्यक्ष जयपाल सिंह पहलवान, जिला उपाध्यक्ष वीरपाल सिंह भरंगर, भाजपा नेता प्रमोद भरंगर, मंडल अध्यक्ष लखेंद्र सिंह, श्यामवीर सिंह, महेश परिहार, डाॅ. एनपी सिंह भरंगर, चंद्रवीर सिंह, महेश सिकरवार, माखन छौकर, नटवर छौकर, जयपाल सिंह, कृपाल सिंह आदि माैजूद रहे।