फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: होटल पर दबंगों ने लाठी-डंडों से पीटा, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

मथुरा के मांट थाना क्षेत्र के गांव मिरताना में होटल पर खाना खा रहे दो लोगों पर पुरानी रंजिश और मामूली कहासुनी को लेकर कुछ दबंगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सुखवीर सिंह निवासी लक्ष्मीनगर ने थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि शनिवार को रात्रि लगभग नाै बजे उनके भाई तालेवर सिंह और उनके रिश्तेदार मान सिंह निवासी अहरौला थाना खैर के साथ गांव मिरताना स्थित होटल पर खाना खा रहे थे। उसी दौरान बाइक पर सवार होकर आए मोहनवी निवासी गढ़ी बालकिशन और बरगट निवासी गढ़ी बालकिशन और उनके दो अन्य अज्ञात साथियों ने वहां पहुंचकर उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। जब पीड़ित के भाई ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया और मारपीट की। शोर शराबा होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। गिरफ्तारी की मांग की है। मांट थाना प्रभारी उमेश कुमार ने है कि तहरीर के आधार पर मामला प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें