मथुरा-वृंदावन नगर निगम द्वारा ई-रिक्शा चालकों से रजिस्ट्रेशन फीस के नाम पर लिए जाने वाली धनराशि के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है। शुक्रवार को समाजसेवी ताराचंद गोस्वामी ने सैकड़ों ई रिक्शा चालकों के साथ नगर निगम चौराहे पर विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की। ताराचंद गोस्वामी ने कहा कि दो जगह नगर निगम द्वारा कैंप लगाकर ऑटो ई-रिक्शा चालकों का रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। हमने मांग की है कि कितने रूट बनाकर ऑटो रिक्शा चलाएंगे और क्या रूट बनने के बाद पुलिस चालान नहीं करेगी।