फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कराटे में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, मंडलीय प्रतियोगिता में 25 का चयन

मथुरा में स्वर्गीय मोहन पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार को जनपदीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जनपद के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 25 बालक बालिकाओं का चयन 7 एवं 8 अगस्त को मैनपुरी में होने वाली मंडलीय प्रतियोगिता के लिए हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ संयोजक कुमारी खुशबू चक, प्रधानाचार्य नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज कोसीकलां और जिला प्रभारी राहुल शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। मंडलीय प्रतियोगिता के लिए 14 वर्षीय बालक वर्ग में नागेश्वर और मयंक, 17 वर्षीय बालक वर्ग में गोलू, रितेश, कृष्ण प्रताप, कुलदीप, पंकज, अक्षत और कुणाल तथा 19 वर्षीय बालक वर्ग में अभिषेक, हिमेश और अनिकेत का चयन किया गया। 14 वर्षीय बालिका वर्ग में रिया खान, माधुरी, भूमि और राधिका, 17 वर्षीय बालिका वर्ग में प्राची, सिद्धि गोला, कशिश और राजनंदिनी तथा 19 वर्षीय बालिका वर्ग में ज्योति राजपूत, मोहिनी, यशी रावत और तुलसी सिंह ने मंडलीय प्रतियोगिता के लिए स्थान बनाया। चयनित खिलाड़ी सात और आठ अगस्त को मैनपुरी में आयोजित मंडलीय कराटे प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका प्रेमपाल, विनोद पाल, रजत चौधरी, पंकज चौधरी और राकेश साहू ने निभाई। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर जिला विद्यालय निरीक्षक राघवेंद्र सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी आजाद सिंह, ओलंपिक संघ के सचिव महेंद्र सिंह राजपूत, एथलेटिक्स संघ के सचिव जय सिंह और फुटबॉल संघ के सचिव डॉ. दलबीर सिंह कौन्तेय सहित खेल प्रेमियों ने बधाई और शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें