ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा में बलदेव में भक्ति, सेवा व समर्पण का एक ऐसा अद्भुत दृश्य देखने को मिला, जिसने हजारों श्रद्धालुओं को भावुक कर दिया। हरियाणा के पलवल जनपद के हताना गांव निवासी प्रसिद्ध लोक कलाकार व गायिका काजल चौधरी अपनी वृद्ध सास 95 वर्षीय चन्द्री देवी (चांदनी देवी) को सिर पर टब में बैठाकर ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा कर रही हैं। बलदेव पहुंचने पर भारी भीड़ जमा हो गई, सभी ने स्वागत सम्मान कर आशीर्वाद लिया।