फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मुड़िया पूर्णिमा पर दाऊजी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

मथुरा के बलदेव में मुड़िया पूर्णिमा पर विश्व प्रसिद्ध श्री दाऊजी महाराज मंदिर में श्रद्धा व भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। सुबह से मंदिर परिसर में हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे भक्तों ने भगवान श्री दाऊजी महाराज के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की। मंदिर में दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं, पूरा परिसर जयकारों व भक्ति गीतों से गूंज उठा। मंदिर सेवायत सोनू गोस्वामी व रमाकांत शर्मा ने बताया कि मुड़िया पूर्णिमा से पहले ही श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया है, अगले तीन दिनों तक भक्तों की संख्या बनी रहेगी। गोवर्धन परिक्रमा से पहले या बाद में श्रद्धालु श्री दाऊजी महाराज के दर्शन को विशेष महत्व देते हैं। थानाध्यक्ष अभय कुमार शर्मा पुलिस टीम के साथ प्रमुख मार्गों पर व्यवस्था संभालते नजर आए। बाजारों व प्रमुख मार्गों पर वाहनों के प्रवेश प्रतिबंधित रहने से यातायात व्यवस्था सुचारु रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें