फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बारिश में भीगता रहा शव, अंतिम संस्कार भी न हो सका; मथुरा के श्मशान घाट की चाैंकाने वाली तस्वीर

मथुरा में छाता के नंदगांव ब्लॉक के कमई गांव में बारिश के कारण शव के अंतिम संस्कार के लिए ग्रामीणों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। गांव में एक व्यक्ति के निधन के उपरांत परिजन और ग्रामीण अंतिम यात्रा लेकर श्मशान घाट पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक मौसम का मिजाज बदला और तेज बारिश शुरू हो गई। श्मशान घाट पर टीनशेड या अन्य कोई स्थायी शेड न होने के कारण स्थिति असहज हो गई। अंतिम संस्कार की रस्में पूरी करने में भारी विलंब हुआ। इस बीच, शोकाकुल ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए पार्थिव शरीर को तिरपाल से ढककर सुरक्षित रखा और बारिश रुकने का इंतजार किया। इस घटना के बाद ग्रामीणों में श्मशान घाट पर टीनशेड, छत अथवा मूलभूत सुविधाओं के अभाव को लेकर गहरा रोष व्याप्त है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें