फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बाइक खड़ी कराने को ब्रजरज उत्सव की पार्किंग में भिड़े ठेकेदार, जमकर चले लात-घूंसे

ब्रजरज उत्सव की पार्किंग में बाइक खड़ी कराने को लेकर रविवार रात दो ठेकेदारों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चलने लगे। इससे आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराकर मामला संभाला। घटना रविवार रात करीब 10:30 बजे की है। ब्रजरज उत्सव में आने वाले लोगों के वाहनों को खड़ा कराने के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है। रात में बाइक खड़ी कराने को लेकर दो ठेकेदारों के बीच कहासुनी हो गई। शुरुआत में दोनों के बीच हुई बहस ने कुछ ही देर में विवाद का रूप ले लिया। इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई। पार्किंग में अचानक मारपीट होने से वहां मौजूद लोग घबरा गए। कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर मामला शांत कराया। सीओ सिटी आशना चाैधरी ने बताया है कि मामले की जानकारी नहीं है। अगर ऐसा तो वीडियो के आधार पर ठेकेदारों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें