वृंदावन में बंदरों का आतंक किस कदर बढ़ता जा रहा है, इसकी बानगी देखने को एक बार फिर मिली है। नगर में घर जा रहे पांच साल के मासूम पर बंदरों ने हमला बोल दिया। गनीमत रही कि उस समय मौके से निकल रहे लोगों ने शोर मचा दिया जिसके कारण बंदर बच्चे को छोड़कर भाग गए। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।