मथुरा के शहर कोतवाली की बंगाली घाट चौकी क्षेत्र स्थित नागटीला में बुधवार की रात को फंदे पर चौकीदार का शव लटना मिलने से सनसनी फैल गई। आसपास के लोगों को खबर लगी तो मौके पर भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवपाल सिंह पुंडीर ने बताया कि बुधवार की देर रात सूचना मिली कि नागटीला स्थित मकान में शव फंदे पर लटका हुआ है। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मृतक भगवान दास (60) पूर्व में कपड़े सिलाई का कार्य करते थे। कुछ समय से वह घाट पर नावों की चौकीदार करने लगे। बुधवार रात को ड्यूटी से लौटे और सोने के चले गए। उनकी छोटी पुत्रवधू खाना देने के लिए गई तो देखा कि ससुर फंदे पर लटके हुए हैं। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया गया है।