मथुरा में नेशनल हाईवे पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने एक सीएनजी पंप मैनेजर से करीब 25 लाख रुपये लूट लिए। पीड़ित की माने तो लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने उसके साथ मारपीट भी की और नगदी भरा बैग लूटकर फरार हो गए।वहीं आपको बता दें ये वारदात पुलिस चौकी से महज 100 मीटर की दूरी पर हुई बावजूद इसके पुलिस बदमाशों की नाकेबंदी तक न कर सकी। फिलहाल पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।