मथुरा में पूजा पाठ कराने वाले दो पंडों के बीच जमकर लाठियां चलीं। हंगामा चढ़ावे को लेकर शुरू हुआ। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लोगों से जबरन चढ़ावा लेने का आरोप लगाते हुए दूसरे पक्ष के साथ गाली गलौच शुरू कर दी। बात यहीं खत्म नहीं हुई। दोनों पक्षों ने लाठी डंडों से एक दूसरे की पिटाई कर दी।