फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: धर्मस्थल की तोड़ी दीवार...ग्रामीणों ने लगाया सड़क पर जाम, माैके पर पहुंचे आला अधिकारी

मैनपुरी में थाना कोतवाली क्षेत्र के गांव परोंख में मंदिर परिसर की दीवार अराजक तत्वों ने तोड़ दी। इसे लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। उन्होंने मैनपुरी-औंछा मार्ग पर लगाया जाम। वाहनों की कतार लग गई। सूचना पर आला अधिकारी माैके पर पहुंच गए। गांव परोंख में प्राचीन मंदिर है। इसका जीर्णोद्धार पर्यटन विभाग की ओर से कराया गया था। अराजक तत्वों द्वारा मंदिर की दीवार तोड़े जाने से लोग आक्रोशित हो गए। आक्रोशित ग्रामीण औंछा मार्ग पर बैठ गए। मार्ग पर जाम लगने से वाहनों लंबी कतार लग गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण मानने को तैयार नहीं थे। बाद में एसडीएम सदर और सीओ सिटी माैके पर पहुंचे। ग्रामीणों से बात की। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद जाम खुलवाया जा सका।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें