करहल। थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को ट्रक का टायर फटने से ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद ट्रक में आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। आग बुझाने और बचाव कार्य जारी है। हादसे मे झुलसे चालक क़ो सैफई मेडीकल कॉलेज मे भर्ती करवाया गया है l शेष बचाव कार्य चल रहा है l