मैनपुरी में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए एआरटीओ कार्यालय में सुबह से ही आवेदकों की लाइन लगी रही। कई घंटे तक आवेदकों को लाइन खड़े रहना पड़ा। विभाग की ओर से बताया गया है कि सर्वर में दिक्कत आने की वजह से काम नहीं हो रहे हैं। जनपद के कई क्षेत्रों से आए हुए आवेदक निराश होकर वापस लाैट गए।