मैनपुरी में पेंशनर्स दिवस के अवसर पर जिला सभागार में अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें जनपद के सभी पेंशनर्स संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इसमें कई वृद्ध जनों का सम्मान भी किया गया। इसके साथ ही उनकी समस्याओं के बारे में भी जाना और उनका निराकरण करने के निर्देश दिए गए। अपर जिलाधिकारी ज्ञानेश्वर प्रसाद और वरिष्ठ कोषाधिकारी मनोज कुमार मौजूद रहे।