फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: धूमधाम से मनाया गया पंचमी पर्व, मंदिरों में हुआ कीर्तन

मैनपुरी में मंदिरों में मंगलवार को पंचमी पर्व को बड़े ही धूमधाम से बनाया गया। यह पर्व भगवान राम और सीता जी के विवाह की याद में मनाया जाता है। चौथियाना में स्थित राम जानकी मंदिर के महंत राकेश दुबे ने बताया कि हिंदू पंचांग के अनुसार यह पर्व मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। मान्यता है कि इसी दिन मिथिला नगरी में राजा जनक की उपस्थिति में राम और सीता का ऐतिहासिक विवाह सम्पन्न हुआ था, जिसे ‘दिव्य वैवाहिक मिलन’ माना जाता है। मंदिर में इस अवसर पर कीर्तन का आयोजन किया गया। भगवान राम और सीता जी के मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया। इसके बाद मंदिर में आने वाले भक्तों को प्रसाद भी वितरित किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें