फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बिन पानी के नल, फिर भी थमा दिए बिल; लोगों में आक्रोश

मैनपुरी के घिरोर नगर पंचायत में दो वर्ष बाद भी जल जीवन मिशन के तहत नल का कनेक्शन नहीं मिलने के बाद भी जलकर आने से लोगों में आक्रोश है। वहीं पाइप लाइन डालते समय खड़ंजा खोद देने से रास्ता बदहाल है। बिल का नोटिस मिलने पर लोगों ने नाहिली रोड पर प्रदर्शन कर जांच कराने की मांग की है। नगर पंचायत में नाहिली रोड पर जल जीवन मिशन योजना के तहत घर-घर पानी पहुंचाने के लिए पाइपलाइन तो बिछा दी गई। लेकिन अभी तक क्षेत्र में एक भी कनेक्शन नहीं दिया गया। लोगों का कहना है कि पाइप लाइन डाले करीब दो वर्ष हो चुके हैं। नल का कनेक्शन नहीं दिया गया है। पाइप लाइन डालने के लिए खोदी गई सड़क भी बदहाल हो रही है। लोगों का कहना है कि बिना कनेक्शन दिए ही जलकर के नोटिस थमा दिए गए हैं। शुक्रवार को मोहल्ले के लोगों ने नाहिली रोड पर प्रदर्शन कर जलकर का टैक्स माफ कराने के साथ ही खोदी गई सड़क सही कराकर नल के कनेक्शन दिलाने की मांग की है। सत्यवती, रूबी बेगम, पप्पन, जबीर खान, सत्तार, नत्थन, तन्नू, अफ़साना, सोने खान, सायरा बेगम मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें