फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट टूर्नामेंट में मोहल्ला काजी की टीम ने जीता मैच

मैनपुरी के करहल के आजाद हिन्द इंटर कॉलेज में चल रहे रात्रि कालीन क्रिकेट टूर्नामेंट में झिंगूपुर और मोहल्ला काजी की टीम के बीच मैच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए झींगूपुर की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 48 रन बनाये। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मोहल्ला काजी की टीम ने 6 विकेट खोकर लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। मोहल्ला काजी के कप्तान फरदीन ने 20 रनों की पारी खेली, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ दि मैच चुना गया। इस अवसर पर अरशद, अदनान, बिलाल, आदित्य, उवैश, शरीफ समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें