मैनपुरी में जिलाधिकारी अंजनी कुमार और पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने शुक्रवार को उप निरीक्षक नागरिक पुलिस परीक्षा-2026 की तैयारियों का जायजा लिया। सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। ड्यूटी में लगाए गए अधिकारी और कर्मियों को दिशा निर्देश दिए। परीक्षा 14 और 15 मार्च को होनी है।