उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में रविवार को करहल चेयरमैन की पत्नी के मैरिज होम पर बुलडोडर गरजा। तालाब की जमीन पर बनी यह बिल्डिंग कुछ ही समय में धराशायी हो गई। इस मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बन मौजूद रहा। कार्रवाई शुरू हुई तो देखने वाले लोगों की भीड़ लग गई।